कोविड-19 का कहर देश और दुनियाभर में फैला हुआ है। ये वायरस हमारी ज़िन्दगियों से जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। इज़्क़ प्रकोप हमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला। अब तक कईं सेलेब्रिटीज़ भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। मैं बात कर रही हूँ मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू की। जी हाँ आपने सही पढ़ा, कुमार सानू को कोरोना हो चुका है। उनके सोशल मीडिया के ज़रिए हमें इस बात की जानकारी मिली।
उनकी टीम ने उनके अकाउंट पर लिखा-
दुर्भाग्य से सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है। प्लीज़ उनकी अच्छी सेहत के किये दुआ कीजिये। धन्यवाद।
यहाँ देखिये पोस्ट-
आपको बता दूँ कुमार सानू अपने परिवार से मिलने अमेरिका के लॉस एंजेलेस जाने वाले थे लेकिन कोरोना के कारण उनका प्लान कैंसल हो गया। इसी के साथ आपको ये भी बता दूँ के उनके बेटे, जान कुमार सानू फिलहाल बिगबॉस 14 के घर में हैं।
हम दुआ करते है के सानू दा जल्दी से इस वायरस को हरा दें।