MissMalini logo
हाउसफुल4 : अक्षय कुमार का लुक हुआ लीक!

हाउसफुल4 : अक्षय कुमार का लुक हुआ लीक!

Yashi Verma
अक्षय कुमार

हाउसफुल 4 काफी समय से ख़बरों मे बनी हुई है। कभी अक्षय कुमार के शूटिंग रुकवाने की वजह से, तो कभी साजिद खान के निर्देशक के पद से उतरने की वजह से। साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद, हाल ही में इस चर्चित फिल्म को एक नया निर्देशक मिला। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, क्रिटी सैनन और चंकी पांडे द्वारा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अब फराहद सामजी कर रहे हैं।

आपको बता दें के इस फिल्म में पुनर्जन्म भी रहेगा। फिल्म दो अलग-अलग युग दर्शाएगी, और कलाकारों को शाही अवतार में भी देखा जाएगा।और अब ये रोचक फिल्म जिस चीज़ को लेकर चर्चा में है, वो है फिल्म में अक्षय का लुक। जी हाँ, खिलाड़ी कुमार का लुक हो चूका है लीक। और उनका ये लुक हमें याद दिला रहा है बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह की।

यहाँ देखिये –

तो आपको कैसा लगा अक्षय का ये अवतार? टिप्पणियों में हमें बताइये।