शाहरुख खान हमेशा से ही, खेल के प्रति अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं। और चक दे इंडिया में हॉकी कोच की भूमिका निभाने के बाद, हमारे किंग खान एक बार फिर हॉकी से जुड़ने वाले है। नहीं नहीं ! किसी फिल्म के लिए नहीं… बल्कि 2018 वर्ल्ड कप के नए हॉकी एंथम के लिए।

इस एंथम में शाहरुख़, प्रख्यात संगीतकार एआर रहमान के साथ नज़र आने वाले हैं ।
शाहरुख़ ने अपने इंस्टाग्राम पर रहमान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है| उन्होंने रहमान, भारत और हॉकी टीम के साथ काम करने के अनुभव को गर्वपूर्ण बताया है।

ऐ आर रहमान पहली बार शाहरुख़ के लिए म्यूज़िक वीडियो का निर्देशन करेंगे। ‘जय हिंद हिंद, जय इंडिया’ नामक गीत में गुलजार द्वारा लिखे गए गीत होंगे।

विश्वकप के मैच, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में, 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले हैं।
म्यूजिक वीडियो अक्टूबर के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है, जब भारतीय टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से लौटती है, जो वर्तमान में मस्कट में हो रहा है।