“रामलीला एक हुए”! दीपिका और रणवीर की फिल्म का ये डायलॉग तो आपको याद ही होगा। ऐसा ही कुछ हुआ है दीपवीर की असल ज़िन्दगी में भी। अगर आपको नहीं पता है तो आपको बता दूँ के, दीपिका और रणवीर ने, आधिकारिक तौर पर कल अपनी शादी की घोषणा की। अभिनेताओं ने अपनी शादी की तरीक के बारे में, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करी।

हालाँकि हम 14 नवंबर के आने का इंतजार नहीं कर सकते, वहीँ एक स्रोत ने हमें दीपवीर के मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की जानकारी दी।

स्रोत ने बताया –

रणवीर और दीपिका दोनों ही काफी व्यस्त हैं, क्योंकि शादी की तारीक करीब आ रही हैं। जबकि रणवीर अपनी फिल्म सिम्बा के शेड्यूल को ख़त्म करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, वहीँ दीपिका, शादी की छोटी से छोटी तैयारियों पर ध्यान दे रहीं हैं। जबकि जोड़े ने अपनी शादी की तिथियों की घोषणा कर दी है, दोनों 30अक्टूबर और 1 नवंबर को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन रखेंगे।

रिसेप्शन के बारे में और बताते हुए स्रोत ने कहा-

जबकि बॉलीवुड पार्टी के लिए, 30 तारीक को मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा, रिसेप्शन 1 को होगा। दीपवीर ने ग्रैंड हयात, मुंबई को उनके रिसेप्शन के लिए चुना है, और भव्य उत्सव में करीब 3000 मेहमानों की उम्मीद है।

मुंबई के अलावा, यह जोड़ी, बंगलौर में, 28 और 29 नवंबर को, परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन आयोजित करेगी।
अब जब तारीक और रिसेप्शन की जानकारी सामने आ गयी है, मैं तो बस शादी के फोटोज़ और मेहमानों की लिस्ट का इंतज़ार कर रही हूँ।