MissMalini logo
फिर साथ आए रणबीर दीपिका, ‘तमाशा’ के बाद फिर जादू बिखेरेंगे सिल्वर स्क्रीन पर

फिर साथ आए रणबीर दीपिका, ‘तमाशा’ के बाद फिर जादू बिखेरेंगे सिल्वर स्क्रीन पर

Yashi Verma

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी, स्क्रीन पर सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी और तमाशा, इस बात का सबूत है के, ये जोड़ी जब भी साथ आती है, स्क्रीन पर जादू बिखेर देती है। और अब नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक,हम और आप उन्हें एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन और रणबीर कपूर अभिनीत, लव राजन की अगली फिल्म में, दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रहेंगी और वो रणबीर के विपरीत काम करेंगी। अजय देवगन के विपरीत अभिनेत्री अभी तक निश्चित नहीं हुई है।

करण जौहर ने अपने चैट शो, कॉफी विथ करण के शुरुआती एपिसोड पर इस बात का एक बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने ज़िक्र किया था कि दीपिका की अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ होगी। फिल्म 2020 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।

दीपिका वर्तमान में, अपनी शादी की तैयारी में व्यस्त है। अभिनेत्री 14 और 15 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ शादी  के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। वहीं रणबीर, आयन मुखर्जी द्वारा उनकी अगली फिल्म, ‘ब्रह्मस्त्र’ पर काम कर रहे हैं।

खैर, मैं तो इस जोड़ी को, एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूँ ! और आप?