चाहे हनी सिंह इंडस्ट्री में हों या ना हों, उनके लिए उनके फैंस का प्यार कभी कम नहीं हुआ। और आज में उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आयी हूँ। भारतीय संगीत निर्माता, संगीत निर्देशक, इंडी-पॉप गायक और फिल्म अभिनेता ने, बाज़ार, सोनू के टीटू की स्वीटी और मित्रों जैसी फिल्मों में तो गाने दिए ही हैं, लेकिन अब, पूरे 4 साल बाद, हनी खुद एक वीडियो में नज़र आने वाले हैं।

पहले उन्हे, उनके गाये हुए गानों के हर वीडियो में देखा जाता था, लेकिन वह 4 साल से उनके गानों से गायब थे। पर इस बात ने उन्हें दिल चोरी, कमरिया और रंग तारी जैसे चार्टबस्टर गाने देने से रोका नहीं। और अब हनी पाजी के प्रशंसकों के लिए सोने पे सुहागा हो गया है, क्योंकि अब वो उनके पसंदीदा देसी कलाकार को सुनने के साथ साथ, एक बार फिर देख भी पाएंगे।

ये है उनके गाने के फर्स्ट लुक

हनी सिंह के गाने का फर्स्ट लुक

गाना ओल्ड हवाना क्यूबा में शूट किया गया है, और मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूँ ! और आप?