जब से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की घोषणा हुई है, तभी से हम सभी उनकी शादी की छोटी सी छोटी अपडेट का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, फिर चाहे वो गेस्ट लिस्ट हो, या दीपिका रणवीर की वेशभूषा। और उत्सुक्त हो भी क्यों ना? दीपवीर की शादी बॉलीवुड की सबसे भव्य शादियों में से एक जो होने वाली है। तो उन सभी लोगों के लिए, जो मेरी तरह इस शादी की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यहां एक दिलचस्प अपडेट है।

फिल्मफेयर  की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर और दीपिका की शादी के हर फंक्शन की अलग कलर थीम होगी। इतना ही नहीं, वेटर्स को भी समारोह के हिसाब से, एक कलर के कपडे दिए जाएंगे। रणवीर और दीपिका सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन किये हुए कपडे पहनेंगे।
सभी मेहमानों को एक कलर में होंगे, और हम सिर्फ कल्पना कर सकते हैं कि शादी से चित्र कितने सुंदर होंगे! मुझे तो कलर थीम का आईडिया काफी पसंद आया।

रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की थी। 14 नवंबर और 15 नवंबर को उनके विवाह समारोह होने जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दो विवाह समारोह होंगे, एक दक्षिण भारतीय अनुष्ठानों के साथ और दूसरा रणवीर के पक्ष से होगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो मेहमानों को शादी की विधियों में फ़ोन लाने की अनुमति नहीं है। और शादी के दो रिसेप्शन होंगे, एक मुंबई में और एक बैंगलोर में।

मैं अपनी इस पसंदीदा जोड़ी को, उनकी ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिन पर देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती। और आप?