बॉलीवुड के पावर कपल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, और हम लेक कोमो में हो रही उनकी शादी की तसवीरें देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालाँकि हम ज़्यादा कुछ नहीं जानते, लेकिन हमें कल रात हुई उनकी मेहंदी की रसम की कुछ जानकारी पता चली है।

शादी से जुड़े एक स्रोत ने बताया-

रणवीर और दीपिका के, लाल इश्क़, लहू मुँह लग गया और कईं गाने मेहंदी की रसम के दौरान गिटार पर बजाए गए। रणवीर और दीपिका, जो बेहद खुश थे, उन्होंने इन गानों पर स्लो डांस किया”

क्योंकि उनकी शादी के किसी भी कार्यक्रम में, फ़ोन की अनुमति नहीं है, इसलिए हमें इस खूबसूरत लम्हे की झलक नहीं मिली, लेकिन हम निश्चित रूप से इस जोड़ी को अपने गीतों की धुनों पर डांस करते हुए कल्पना कर सकते हैं।
रणवीर और दीपिका की शादी की बात करें to, जोड़े के दो विवाह समारोह होंगे, एक कोंकणी शादी होगी, जो आज, 14 नवंबर को आयोजित होगी, और एक सिंधी शादी होगी जो 15 नवंबर को होगी।

#दीपवीर की शादी के लिए हम तो बहुत उत्साहित हैं! और आप?