MissMalini logo
मिलिए नेहा धूपिया और अंगद बेदी की नन्ही पारी, मेहर धूपिया बेदी से

मिलिए नेहा धूपिया और अंगद बेदी की नन्ही पारी, मेहर धूपिया बेदी से

Yashi Verma
Mehr Dhupia Bedi, Source: Instagram_ @nehadhupia

हम सभी अपने दादा दादी के जिगर का टुकड़ा होते हैं। ये वो लोग होते हैं जो हमें अपने लाड और प्यार से बिगाड़ते और संभालते हैं। कल, नेहा धुपिया और अंगद बेदी ने, छोटे-छोटे पैरों की तस्वीर साझा करके, अपनी नन्ही पारी, मेहर धूपिया बेदी की एक झलक दी। उसके बाद, अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी ने अपनी पोती, मेहर की एक बहुत प्यारी सी तस्वीर साझा की।

यहाँ देखें

इस बात में कोई शक नहीं है के मेहर को, उनके दादा से बहुत लाड प्यार मिलने वाला है।
नेहा और अंगद ने रविवार सुबह 18 नवंबर को मेहर का स्वागत किया। नए माता पिता, अंगद और नेहा ने 10 मई, 2018 को, दिल्ली में पारंपरिक समारोह में शादी की थी। हाल ही में, नेहा के पॉडकास्ट शो, नो फ़िल्टर नेहा पर, अंगद ने उनकी शादी से पहले नेहा के प्रेग्नेंट होने पर खुलकर बात करी। शो में अंगद ने खुलासा किया कि उन्हें अपने माता-पिता, बिशन और अंजू बेदी से डांट पड़ी थी, जब उन्होंने गर्भावस्था की खबर दी थी।

मेहर की फोटो पर वापस बात करें तो इस प्यारी सी तस्वीर ने हमारा दिन बना दिया।