MissMalini logo
कॉफी विद करण में, जाह्नवी की मदद न करने पर अंशुला कपूर को मिली रेप की धमकी

कॉफी विद करण में, जाह्नवी की मदद न करने पर अंशुला कपूर को मिली रेप की धमकी

Yashi Verma

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने भाई, अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण पर अपना डेब्यू किया। इस एपिसोड में मस्ती, भाई बहन का प्यार और नोक झोक से लेकर सब कुछ था। लेकिन कुछ लोगों को ये साधारण सा एपिसोड रास नहीं आया।
दरअसल शो में एक गेम सेगमेंट के दौरान, जाह्नवी ने अंशुला को फ़ोन लगाया और उससे, “हे करण, इट्स मी कहने को कहा!”। लेकिन अर्जुन ने मस्ती में उन्हें कुछ ना कहने की धमकी दी। वह चुप रही और अर्जुन ने गेम को जीत लिया।

जब तक अंशुला की सोशल मीडिया पर एक बड़ा मुद्दा नहीं बन गया, तब तक यह सब मजेदार खेल था। दरअसल अंशुला के चुप रहने की वजह से, जाह्नवी का हार जाना, उनके कुछ फैंस को पसंद नहीं आया, और उन्ही में से कुछ लोगों ने अंशुला को रेप की धमकी दी।

कल, जाह्नवी ने प्रियंका चोपड़ा द्वारा आयोजित # सोशलफॉरगूड लाइव-एथॉन में भाग लिया, और महिलाओं ने ट्रोल की खतरनाक गतिविधियों पर चर्चा की। तभी उन्होंने एक छोटे से गेम की वजह से, उनकी बेहेन को मिल रही धमकियों की बात भी शेयर करी।

उन्होंने  कहा

आप अपनी ज़िन्दगी में लोगों की रक्षा करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, मेरी बहन को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। कॉफी विद करण के एपिसोड में उन्होंने एक सिली चीज़ करी, जिससे उनको रेप की धमकियाँ मिलने लगी। और यह मेरे लिए बहुत अजीब था।

इस बारे में आपका क्या कहना है? टिप्पणियों में मुझे बताइये।