इंटरनेट और बॉलीवुड के सबसे प्यारे सुपरस्टार, तैमूर अली खान का 20 दिसंबर को जन्मदिन है। और हमारे छोटे नवाब के मम्मी पापा यानी, करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने शहज़ादे के जन्मदिन के लिए कुछ खास सोचकर रखा है। तैमूर इस जन्मदिन पर दो साल के हो जाएंगे, और बात करें उनके पहले जन्मदिन की तो, पिछले वर्ष उनका जन्मदिन भोपाल में स्थित पटौदी हवेली में मनाया गया था। लेकिन इस बार का प्लान कुछ और है।

डेक्कन क्रोनिकल्स की रिपोर्ट्स की मानें तो, सैफ और करीना के एक करीबी दोस्त ने बताया के, तैमूर का दूसरा जन्मदिन, मुंबई में ही मनाया जाएगा।

इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा –

“तैमूर अब बड़े हो गए हैं, और उनके स्कूल में कईं सारे दोस्त बन गए हैं, साथ ही अब्राम (शाहरुख खान के बेटे), लक्ष्य (तुषार कपूर के बेटे), आराध्या (अभिषेक-ऐश्वर्या के छोटे परी) जैसे फ़िल्मी दुनिया में भी उनके कईं दोस्त हैं। इसके अलावा तैमूर की प्यारी छोटी बहन इनाया (सोहा की बेटी) भी मुंबई में ही है। और अब तैमूर बर्थडे की धूमधाम, केक, मोमबत्तियां, गुब्बारे, खेल और मस्ती हो समझने लगा है.. इसलिए इस बार उनके जन्मदिन की पार्टी मुंबई में, उनके दोस्तों के साथ ही होगी।”

हमें अभी गेस्ट लिस्ट तो नहीं पता है, लेकिन हम हमारे ‘टिम’ की जन्मदिन की तसवीरें देखने के लिए बहुत उत्साहित है। और आप?