Malaika Arora and Arjun Kapoor
Malaika Arora and Arjun Kapoor

कभी-कभी, बॉलीवुड हस्तियाँ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करती हैं , लेकिन वह हमें उनके रिश्ते पर विश्वास करने के लिए बहुत सी वजह दे देते हैं। और ऐसी ही एक जोड़ी है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की। मलाइका और अर्जुन ने भले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन वे इसे छुपाना भी नहीं चाहते हैं। पिछले कुछ महीनों से, अर्जुन और मलाइका को कईं जगहों पर एक साथ देखा गया। और इसी वजह से, ऐसी कई रिपोर्ट आई हैं जिनमें कहा गया है कि वे डेट कर रहे हैं।
करण जौहर ने भी अपने शो कोफी विद करण में इस बात की पुष्टि की कि अर्जुन और मलाइका डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन ज़्यादा दिलचस्प है बात यह है कि इस जोड़ी ने ही हमें उनके रिश्ते के बारे में कईं संकेत दिए हैं। उदहारण के लिए इंस्टाग्राम पर उनकी सबसे हालिया पोस्ट को लें।
मलाइका ने वेकेशन का अपना एक फोटो शेयर किया और लिखा की वह वापस जाना चाहती हैं।

यहाँ देखें पोस्ट:

अर्जुन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “हम्मम”।
अब आइये अर्जुन के पोस्ट पर चलते हैं। उन्होंने भी छुट्टी से एक तस्वीर शेयर करी, जिसपर उनका हैशटैग देखने लायक हैं।

यहाँ देखें पोस्ट:

अर्जुन की तरह, मलाइका ने भी तस्वीर पर कमेंट करते हुए “हम्मम” लिखा।
लगता है दोनों जल्द ही फिर से एक साथ वेकेशन प्लान करने वाले हैं।
जब अर्जुन कॉफी विद करण पर आए थे, तब उन्होंने स्वीकार किया था के वो रिश्ते में है और यह भी बताया था कि उनके मन में शादी का ख्याल है। यह भी अफवा उडी थी के अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
खैर, हम शादी के बारे में तो नहीं जानते, लेकिन हम उनका, अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।