मुझे शादी और शादियों से जुडी हर चीज़ बहुत पसंद है। इसलिए तो, हमारी देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा को निक जीजू से शादी करे 1 महीने से ज़्यदा हो गया है फिर भी मैं उनकी खूबसूरत शादी से बहार नहीं निकल पा रही हूँ। और आज मैं इस शादी की एक और डिटेल आप सभी के लिए लेकर आई हूँ।

शादी की सबसे मज़ेदार रसम होती है जूते छुपाई, और साली होने के नाते, निक जीजू के जूते छुपाए हमारी परी यानी परिणीति चोपड़ा ने। आप सभी की तरह मैं भी ये जानने के लिए बहुत उत्साहित थी, के इस रस्म में परी ने निक जीजू से क्या फरमाइश की। जूते छुपाई के गिफ्ट को लेकर कईं अटकलें लगाए जा रहे थे, पहले अफवाह उड़ी थी के निक ने अपने साली को 5 लाख रूपये दिए, लेकिन इन अफवाओं को परिणीति ने ट्वीट करके झूठा बताया था।

यहाँ देखें ट्वीट-

लेकिन अब परिणीति ने खुद खुलासा किया है के उन्हें जूते छुपाई की रस्म में क्या गिफ्ट मिला। रिपोर्ट के अनुसार परिणीति ने नेहा धूपिया के चैट शो में बताया के निक जीजू ने उन्हें बहुत ही खूबसूरत तोहफा दिया।

उन्होंने कहा-

हमने लड़के वालों से हज़ारो डॉलर का नेग लेने का सोचा था, लेकिन निक जीजू की तैयारी देख कर हम चौंक गए थे। उन्होंने अपने तरफ के लड़कों को इशारा किया, और वह एक ट्रे में हमारे लिए चमकती हुई डायमंड रिंग्स लेकर आए। निक जीजू बेस्ट हैं।

वैसे सच में निक जीजू बेस्ट हैं! आपका क्या कहना है?