ऐसा कहा जाता है के प्यार हमें किसी भी जगह मिल सकता है, और ऐसी ही एक अजीब जगह है रियलिटी शोज़। हम सभी को रियलिटी शो में बहुत दिलचस्पी होती है। इस तरह के शोज़ में कंटेस्टेंट्स के अलग अलग इमोशंस हमें देखने को मिलते हैं, फिर चाहे वो गुस्सा हो या प्यार। अक्सर जिस तरह रियलिटी शो ख़तम होने तक, कंटेस्टेंट्स का एक दूसरे के लिए गुस्सा और झगड़ा ख़त्म हो जाता है , वैसे ही शो के बाद, शो में बनी जोड़ियों का प्यार भी खत्म हो जाता है। लेकिन बहुत सी ऐसी भी जोड़ियाँ हैं, जो शो ख़त्म होने के बाद भी, अभी तक साथ में हैं.. और मैं आज ऐसी ही जोड़ियों की लिस्ट लाई हूँ, जो हमें रियलिटी शो के प्यार में विशवास दिलाती है।

1- दिव्या अग्रवाल – वरुण सूद

दिव्या और वरुण की लव स्टोरी थोड़ी अलग है। दोनों पहले अलग अलग लोगों को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का अपने पार्टनर्स के साथ रिश्ता ख़त्म होने के बाद दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया और एक दूसरे को सपोर्ट किया। और फिर विकास गुप्ता के शो ऐस ऑफ़ स्पेस में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। और इनकी ये जोड़ी हमारी फेवरेट बन गयी।

2- पुनीष शर्मा बंदगी कालरा

बंदगी और पुनीष और बंदगी बिगबॉस के 11वे सीज़न में साथ थे । हालाँकि पहले दोनों को टीवी पर ये बोलता हुआ देखा गया था के वो टीआरपी के लिए प्यार का नाटक करेंगे, लेकिन बाद में दोनों को एक दूसरे से सच में प्यार हो गया और दोनों अभी तक साथ हैं।

3- युविका चौधरी – प्रिंस नरूला

युविका और प्रिंस की कहानी थोड़ी फ़िल्मी है। ये जोड़ी भी बिगबॉस में साथ नज़र आई थी, जहाँ प्रिंस को युविका शुरू से ही पसंद थी, वहीँ युविका ने प्रिंस को फ्रेंड जोन कर दिया था। लेकिन वो कहते हैं का के सच्चा प्यार अपनी मंज़िल ढून्ढ ही लेता है, वैसे ही #प्रीविका के प्यार ने भी अपनी मंज़िल ढून्ढ ली, और दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली।

4- श्रुति सिन्हा – रोहन हिंगोरानी

श्रुति और रोहन की मुलाकात, रोडीज़ पर हुई थी। श्रुति ने एक इंटरव्यू में बताया था के कैसे रोहन ने उन्हें पहले ही दिन क्वीन कहा था, और खुद का नंबर किंग रोहन हिंगोरानी नाम से सेव किया था। इस तरह उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। ये जोड़ी स्प्लिट्सविला के इस सीज़न में भी नज़र आई थी।

5- अदिति शर्मा – स्वराज आहूजा

अदिति और स्वराज ने 2004 में, ज़ी सिने स्टार में भाग लिया था, हालाँकि शो में दोनों के पार्टनर अलग अलग थे, लेकिन दोनों साथ शो जीते। और पहली बार मिलने के 10 साल बाद, यानी 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

6- हिमांशु मल्होत्रा – अमृता खानविलकर

हिमांशु और अमृता की मुलाकात भी ज़ी सिनेस्टार की खोज में हुई थी, बाद में ये जोड़ी नाच बलिये के 7वे सीजन में भी नज़र आयी थी।
हर कपल की तरह इस कपल के बीच भी कुछ मतभेद हुए थे, हिमांशु ने एक रियलिटी शो में ये भी बताया था क अमृता को जलने के लिए उन्होंने एक लड़की को किस किया था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर काम करके मतभेदों को दूर किया, और साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली।

इनमें से कौनसी जोड़ी आपको #रिलेशनशिपगोल्स देती है, कमैंट्स में मुझे बताइये।