दीपिका कक्कड़ उनके पहले शो, ससुराल सिमर के आने के बाद से ही इंडियन टेलीविज़न का सबसे पसंदीदा चेहरा बन गयी थी। और फिर बिगबॉस में 4 महीने रहने के बाद दर्शक उन्हें और ज़्यादा पसंद करने लगे। इसी प्यार और सपोर्ट के साथ दीपिका बिगबॉस 12 की विनर भी बन गयी।

बिगबॉस ख़त्म होने के बाद ही हम सभी उन्हें वापस स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब लगता है हमारा ये इंतज़ार ख़त्म होने वाला है। जी हाँ आपने सही पढ़ा! रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका स्टार प्लस के नए शो में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। सुनने में आया है के ये शो संदीप सिकंद प्रोड्यूस करेंगे।

संदीप को अलग तरह की कहानियाँ बनाने के लिए जाना जाता है। उन्ही में से एक उदहारण है ढाई किलो प्रेम। और लगता है के दीपिका कक्कड़ का ये शो भी कोई अलग सी प्रेम कहानी होगी।

आप दीपिका को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? टिप्पणियों में मुझे बताइये।