MissMalini logo
दिव्यांका त्रिपाठी और पूजा बिष्ट के बाद इस डिज़ाइनर को डेट कर रहे हैं शरद मल्होत्रा

दिव्यांका त्रिपाठी और पूजा बिष्ट के बाद इस डिज़ाइनर को डेट कर रहे हैं शरद मल्होत्रा

Yashi Verma

कसम फेम, शरद मल्होत्रा हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। हम सभी जानते हैं के वो अपने पहले सीरियल, बनूँ मैं तेरी दुल्हन से ही दिव्यांका त्रिपाठी को डेट कर रहे थे, और उनका ब्रेकअप कईं दिनों तक चर्चा का कारण बना हुआ था। दिव्यांका के बाद उन्हें अपना प्यार स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट, पूजा बिष्ट में मिला, कईं बार ये खबरें आई थी के शरद और पूजा शादी करने वाले हैं, लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज़्यादा समय नहीं टिका।

और अब, दो चर्चित अफेयर्स और ब्रेकअप के बाद, जिस लड़की से शरद को प्यार हुआ है वो है दिल्ली की मशहूर डिज़ाइनर, रिप्सी भाटिया

Sharad Malhotra, Ripci Bhatia, (Source: Instagram | @sharadmalhotra009 | Facebook – Rupci Bhatia)

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार शरद और रिप्सी आज कल एक दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। पूजा बिष्ट के साथ ब्रैकअप के कुछ समय बाद ही वह रिप्सी को अपना दिल दे बैठे हैं। ये भी सुनने में आया है के शरद रिप्सी के लिए काफी सीरियस हैं और वह बहुत जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

आपका क्या कहना है इस बारे में? टिप्पणियों में मुझे बताइये।