MissMalini logo
शरद मल्होत्रा जल्द बनने वाले हैं दूल्हा, इस दिन चढ़ेंगे घोड़ी

शरद मल्होत्रा जल्द बनने वाले हैं दूल्हा, इस दिन चढ़ेंगे घोड़ी

Yashi Verma

कसम फेम, शरद मल्होत्रा हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। हम सभी जानते हैं के वो अपने पहले सीरियल, बनूँ मैं तेरी दुल्हन से ही दिव्यांका त्रिपाठी को डेट कर रहे थे, और उनका ब्रेकअप कईं दिनों तक चर्चा का कारण बना हुआ था। दिव्यांका के बाद उन्हें अपना प्यार स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट, पूजा बिष्ट में मिला, कईं बार ये खबरें आई थी के शरद और पूजा शादी करने वाले हैं, लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज़्यादा समय नहीं टिका।

कल हमने आपको बताया था के इन दो लव अफेयर्स के बाद शरद की ज़िन्दगी में आ गयी है एक नयी लड़की, जिसका नाम है रिप्सी भाटिया। और अब सुनने में आया है के शरद जल्द ही बंधने वाले हैं शादी के बंधन में। जी हाँ, आपने सही सुना! इंडिया फ़ोरम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शरद ने रिप्सी के साथ सेटल होने का फैसला लिया है। ये भी कहा जा रहा है के ये जोड़ी अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेगी, और शादी के सभी समारोह मुंबई में होंगे।

आपका क्या कहना है इस बारे में? टिप्पणियों में मुझे बताइये।