प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड की सबसे भव्य और शाही शादियों में से एक रही है। दोनों ने जोधपुर में शादी की, और तभी से उनकी रॉयल वेडिंग, और खूबसूरत तस्वीरों के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चल रहे हैं। निकयांका की शादी के बाद से ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और उनका रोमांस हम सभी को रिलेशनशिप गोल्स दे रहा है। और जिस तरह से निक जीजू प्रियंका को देखते है, उफ्फ, उनका वो अंदाज़ तो हमेशा ही हम सभी का दिल जीत लेता है।
लेकिन आज उनके किसी दूसरे अंदाज़ ने मेरा दिल जीता है। और वो है निक का प्यारा सा वॉलपेपर। हमारे निक जीजू ने अपने फ़ोन में उनकी शादी की एक तस्वीर को वॉलपेपर बना रखा है। दरअसल, निक को हाल ही में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देखा गया, जहाँ गायक बड़े ही प्यार से अपने फ़ोन में देख रहे थे। और वो कोई मैसेज नहीं बल्कि अपनी शादी की एक तस्वीर को निहार रहे थे।
हालाँकि ये पहली बार नहीं है जब निक ने इतना ख़ास वॉलपेपर लगा रखा है। पिछले साल एक गेम के दौरान जब सिंगर का फ़ोन कैमरे में कैद हुआ, तब भी इंटरनेट पर तहलका मच गया था। और तब उनका वॉलपेपर, प्रियंका की, 2017 के मेट गाला वाली तस्वीर थी। और उस समय निकयांका पहली बार एक दूसरे से मिले थे।
है ना कितनी प्यारी बात!
Related Stories
Trending Today