प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी, बॉलीवुड की सबसे भव्य और शाही शादियों में से एक रही है। दोनों ने जोधपुर में शादी की, और उनकी रॉयल वेडिंग, और खूबसूरत तस्वीरों के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अभी भी चल रहे हैं। अपनी शादी के बाद से ही ये जोड़ी एक दूसरे के परिवार के साथ काफी समय बिता रही है। हालाँकि प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं, लेकिन उनके ससुराल में ऐसा भी कोई है जो पहले प्रियंका को पसंद नहीं करता था। मैं बात कर रही हूँ निक के भाई, केविन जोनस की बेटी, वैलेंटिना की।

हाल ही में, एक टॉक शो में केविन ने खुलासा किया, की उनकी छोटी बेटी वैलेंटिना को प्रियंका को अपनाने में कुछ समय लगा था । जब शो के होस्ट ने केविन से पुछा, के क्या उनकी बेटियों ने परिवार के नए सदस्यों ( प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर) को अपना लिया है?

इसका जवाब देते हुए केविन ने कहा-

हाँ अब ज़रूर अपना लिया है। पहले पहले मेरी छोटी बेटी वैलेंटिना को कुछ ख़ास के साथ थोड़ा मुश्किल हुआ था। उसका निक से बहुत ज़्यादा लगाव है, लेकिन जब वो प्रियंका से मिली, प्रियंका ने निक के कंधे पर हाथ रखा, और जब जब प्रियंका निक के कंधे पर हाथ रखती थी और अगर उस समय निक के साथ में वैलेंटिना होती थी, तो वो धीरे से प्रियंका का हाथ हटा देती थी।

यहाँ देखें वीडियो –

निक के पोस्ट्स से ही पता चलता है, के वैलेंटिना और उनको एक दूसरे से कितना लगाव है, फिर पज़ेसिव होना तो बनता ही है।

आपका क्या कहना है इस बारे में?