Malaika Arora and Arjun Kapoor
Malaika Arora and Arjun Kapoor

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की जोड़ी आज कल लाइमलाइट में बनी हुई है। हालाँकि उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन दोनों ने कईं बार अपने रिश्ते पर हिंट दी है। फिर चाहे वो कॉफी विद करण पर मलाइका का अर्जुन को पसंद करने के बारे में कहना हो, या फिर दोनों का एक दूसरे के फोटोज़ पर कमेंट करना। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की खबरें भी कुछ समय से फैली हुई है। और हाल ही में जिस खबर ने सबका ध्यान खिंचा वो ये थी, के अर्जुन और मलाइका क्रिश्चन वेडिंग करेंगे, जिसमे सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल होंगे। लेकिन क्या ये बात सच है? इसका जवाब खुद मलाइका अरोरा ने दिया।

और जब होस्ट, अनुपमा चोपड़ा एक इंटरव्यू में मलाइका से उनकी चर्च वेडिंग के बारे में पुछा , तो उन्होंने कहा- “ये सब मीडिया द्वारा बनाया गया है, और मीडिया इस खबर का ज़िम्मेदार है”। फिर अनुपमा ने पुछा के इसमें से क्या मीडिया ने बनाया है। जिसका जवाब देते हुए मलाइका ने कहा,  “सब मीडिया ने बनाया है। बस इतना ही कहना है मुझे।”

आपका क्या कहना है इस बारे में?