पहले शिल्पा शिंदे के पॉलिटिक्स से जुड़ने वाली ख़बरों ने हम सभी को चौंका दिया था, और अब एक और बिगबॉस कंटेस्टेंट के पॉलिटिक्स जॉइन करने की खबरें सामने आ रही हैं।  मैं बात कर रही हूँ सपना चौधरी की, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली हैं। हालाँकि, सपना ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और स्पष्ट किया की वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं, और प्रियंका गाँधी के साथ की उनकी जिस तस्वीर से ये अफवाह फैली, वो पुरानी हैं।

उन्होंने कहा-

मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुई हूँ। प्रियंका गाँधी के साथ की मेरी तस्वीर पुरानी हैं। मैं किसी राजनैतिक दाल के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने जा रही हूँ।

यहाँ देखें उनका स्टेटमेंट-

खैर ये तो हुई सपना की बात, वहीँ दूसरी ओर यूपी कांग्रेस के सचिव, नरेंद्र राठी ने ये दावा किया के सपना ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की हैं। उन्होंने सपना की वो तसवीरें अपलोड की, जिसमे वह फॉर्म पर हस्ताक्षर करते हुए नज़र आ रही हैं।

यहाँ देखें तसवीरें-

ऐसी खबरें आई थी के सपना, मथुरा से, हेमा मालिनी के खिलाफ लड़ेंगी। लेकिन अब इन ख़बरों के बाद ये समझना मुश्किल हो रहा हैं के क्या सच है और क्या झूट।

वैसे आपको क्या लगता है? क्या सपना ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की है?