बॉलीवुड पे छाया शादियों का मौसम अब टॉलीवूड में भी पहुँच चुका है। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार, वेंकटेश दग्गुबती की बेटी आश्रिता, शादी के बंधन में बंधी। उनकी इस भव्य शादी में कईं सितारों ने शिरकत की, जिसमे हमारे भाई जान यानी सलमान खान भी थे। आपको याद दिला दूँ के सलमान जिस महफ़िल में जाते हैं, उस महफ़िल की जान बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस शादी में भी हुआ।

सलमान ने इस शादी में दुल्हन के पिता, यानी सुपरस्टार वेंकटेश के साथ अपनी फिल्म किक के गाने, जुम्मे की रात पे डांस किया। और उनके डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहाँ देखें वीडियो-

सलमान खान के अलावा इस शादी में राणा दग्गुबती, राम चरण, नागा चैतन्य, सामंथा अक्किनेनी और एक्टर-पॉलिटिशियन बिना काक जैसे स्टार्स भी मौजूद थे।

सुपरस्टार वेंकी की बेटी, आश्रिता अपने बॉयफ्रेंड विनायक रेड्डी के साथ, पिंक सिटी जयपुर के एक महल में शादी के बंधन में बंधी।

यहाँ देखें शादी की कुछ और तसवीरें-

आपका क्या कहना है दो सुपरस्टार्स के इस डांस के बारे में?