बिगबॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स, प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता की दोस्ती के चर्चे सिर्फ शो में ही नहीं, बल्कि शो के बहार भी थे। यहाँ तक की प्रियांक ने कईं बार ये भी कहा था के वो आज जिस मुकाम पर है, वो उनके ‘भाई’ विकास गुप्ता की वजह से है। हालाँकि अब इन दोनों का भाईचारा खत्म होते नज़र आ रहा है।

कुछ ही समय पहले हमने आपको बताया था के विकास उनकी फेमस वेब सीरीज़, पंच बीट का दूसरा पार्ट नहीं बनाएँगे, जिसकी वजह उन्होंने प्रियांक के अनप्रोफेशनल बिहेवियर को बताया। तब ही से सबको लग गया था, के एक दूसरे को भाई बोलने वाले प्रियांक और विकास के रिश्ते में खटास आ गयी है। लेकिन ये खटास इतनी आगे बढ़ जाएगी किसी ने सोचा नहीं था। हाल ही में हुई प्रियांक और विकास के झगडे ने हमें चौंका कर रख दिया। यहाँ तक की बात इतनी आगे बढ़ गयी के पुलिस को बुलाने की नौबत आ गयी थी। और ये सब हुआ इंडियन टैली अवार्ड्स की एक रात पहले।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, अवॉर्ड्स की एक रात पहले विकास, जुहू 5 स्टार के जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी वहाँ प्रियांक शर्मा आए। उनके थोड़ी देर बाद प्रियांक की कथित गर्लफ्रेंड, बिनाफ्शा सूनावाला भी आ गयी। कुछ ही समय बाद विकास लॉकर रूम में गए, जहाँ फिर से प्रियांक उनके पीछे पहुँच गए। विकास पीछे पलटे तो प्रियांक उनके बहुत पास खड़ा हुआ था। और थोड़े ही समय में उनकी ये गरमा गर्मी झगड़े में तब्दील हो गयी।

एक आईविटनेस ने बताया-

जब विकास ने लॉकर रूम से बहार जाने की कोशिश की, तो प्रियांक ने दीवार पर हाथ रखकर उनका रास्ता रोक लिया। विकास ने उसे साइड हटने का कहा लेकिन उसने नहीं सुना। प्रियांक ने विकास को धक्का दिया, और इससे पहले की कोई पालक झपका सके, प्रियांक ने खुदका वीडियो लेना चालू कर दिया, ये बताते हुए, के उसके शरीर पर निशान है, क्योंकि विकास ने उसे पीटा था। विकास जिम से बहार जा ही रहा था के प्रियांक ने उसपर पानी की बोतल फेंकी। जो शुक्र है विकास को नहीं लगी।

इससे आगे बताते हुए आईविटनेस ने कहा-

बस फिर क्या था, विकास बाहर निकला और वो चिल्ला रहा था के प्रियांक को कुछ हो गया है। तब विकास ने इस मामले को देखने के लिए उन्हें पुलिस को बुलाना चाहिए। इस पर बिनाफ्शा ने भी हामी भरी। हालाँकि जिम में मौजूद बाकी लोगों ने और होटल वालों ने पुलिस को बुलाने से मना किया। किसी तरह उनको शांत किया गया और प्रियांक और विकास अपने अपने रास्ते चले गए। लेकिन ये भयानक था, एक शारीरिक लड़ाई हो सकती थी और मामला हाथ से निकल सकता था।

इंडस्ट्री में लोग कब दोस्त से दुश्मन बन जाते हैं पता ही नहीं चलता है, आपका क्या कहना है इस झगड़े के बारे में?

CREDIT : SPOTBOYE