रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी, बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक है। मियां बीवी की ये जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है, जादू सा हो जाता है। रणवीर और दीपिका 3 सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, और तीनों ही संजय लीला भंसाली की फिल्में हैं।
खैर ये तो हुई प्रोफेशनल लाइफ की बात।

बात करें पर्सनल लाइफ की, तो दीपिका और रणवीर के प्यार की शुरुआत, भंसाली जी की फिल्म रामलीला से हुई थी, और 6 साल डेट करने के बाद दोनों पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध गए। कभी आपने सोचा है के अगर रणवीर और दीपिका को रामलीला ऑफर नहीं होती तब क्या होता? क्या वो दीपवीर बन पाते? क्या उनकी शादी हो पाती? किसीको नहीं पता के क्या होता। और इसीलिए, दीपिका और रणवीर को #दीपवीर बनाने में, भंसाली जी का बहुत बड़ा हाथ है। और ऐसा सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि रणवीर को भी लगता है।

और इसीलिए हाल ही में हुए ज़ी सिने अवॉर्ड के दौरान, रणवीर ने भंसाली जी का दिल से शुक्रिया अदा किया।

रणवीर ने कहा-

आपने मेरको मेरी वाईफ से मिलवा दिया, अब और क्या मांगू मैं आपसे|

और उनकी ये बात सुन कर दीपिका की आँखों में आंसू आ गए।

यहाँ देखें वीडियो-

हाय! इनकी जोड़ी को किसीकी नज़र ना लगे।