चाहे वीकेंड के बाद की उदासी हो, या कोई बोरिंग दिन हो, एक चीज़ जिसे सोशल मीडिया पर देखकर सभी का दिन बन जाता है, वो है तैमूर अली खान के फोटोज़ और वीडियोज़। पापाराज़ी को देखकर उनका मुस्कुराना हो, या हाय या बाय बोलना हो, या फिर अपनी पापा सैफ अली खान के साथ घुड़सवारी करना हो, तैमूर की ये मस्तियाँ हमेशा हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आती है। टिम के नाम से जाने जाने वाले तैमूर हर किसी के फेवरेट हैं।

और हमारी तरह एक टीवी स्टार भी हैं, जो तैमूर के दीवाने हैं। मैं बात कर रही हूँ विवेक दाहिया की। सीरियल ये है मोहब्बतें, कवच और क़यामत की रात में नज़र आ चुके विवेक ने, हाल ही में हिंदी रश डॉट कॉम के साथ बातचीत के दौरान बताया, के हर शक़्स की तरह वो भी तैमूर अली खान के दीवाने हैं। इसके बाद उन्होंने एक किस्सा बताया।

उन्होंने कहा-

एक बार मैं जिम में था, और वहाँ तैमूर आया। वो जिम में एक लेडी को देखकर हाय कहने लगा, जिससे वो हंस पड़ी। तैमूर का ये अंदाज़ मुझे काफी प्यारा लगा और वो बहुत ही क्यूट है। और वही एक स्टारकिड है जिसे मैं इंस्टाग्राम पर फॉलो करता हूँ।

वैसे ये बात तो आपसे बिलकुल सही कही विवेक, तैमूर सच में बहुत क्यूट है।