MissMalini logo
दीपिका कक्कड़ और करण ग्रोवर के शो में दिव्यांका त्रिपाठी करेंगी कैमियो, जानिए कैसा होगा उनका रोल

दीपिका कक्कड़ और करण ग्रोवर के शो में दिव्यांका त्रिपाठी करेंगी कैमियो, जानिए कैसा होगा उनका रोल

Yashi Verma
Dipika Kakkar, Divyanka Tripathi, (Source: Instagram | @ms.dipika, @divyankatripathidahhiya)

दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए एक खुश खबरी है। और वो ये के दिव्यांका, ये है मोहब्बतें के अलावा, एक और शो में आएंगी नज़र। कुछ ही दिन पहले हमने आपको बताया था के बिगबॉस 12 की विजेता, दीपिका कक्कड़ और बहु हमारी रजनीकांत फेम करण ग्रोवर जल्द ही संदीप सिकंद के शो में आएँगे नज़र। और अब ये पता चला है के दिव्यांका भी इस शो में करेंगी कैमियो।

दरअसल, संदीप और दीपिका के साथ दिव्यांका की एक तस्वीर सुबह से ही इंटरनेट पे चर्चा का विषय बनी हुई है। और पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप दिव्यांका को अपना लकी चार्म मानते हैं, और इसलिए उन्होंने दिव्यांका से ‘पानी पूरी’ में कैमिया करवाया है।

पिंकविला के एक सूत्र के मुताबिक –

संदीप दिव्यांका को आपने लक्की मैस्कॉट मानते हैं क्योंकि दोनों बहुत लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा ये है मोहब्बतें की सक्सेस भी इस बात का उदाहरण है के दिव्यांका कितनी बड़ी स्टार हैं। और इसलिए, संदीप अपने लकी चार्म से अपने नए शो में कैमियो करवाना चाहते हैं। यहाँ तक की, दिव्यांका इस शो में एकदम नए लुक और रोल में नज़र आएंगी। और उनका प्रेज़ेन्स पूरी तरह से अद्वितीय और सही मायने में आकर्षक होगी।

क्या आप दिव्यांका त्रिपाठी को इस शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं?