MissMalini logo
Anushka Sharma, Virat Kohli, (Source: Instagram | @anushkasharma)
Anushka Sharma, Virat Kohli, (Source: Instagram | @anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडिया के सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटी जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर इनकी तसवीरें हो या किसी फंक्शन में एक दूरसे से नज़र ना हटा पाना, ये जोड़ी कभी हमें कपल गोल्स देना का मौका नहीं छोड़ती है।

कल अनुष्का का 31 वा जन्मदिन था, और इंडस्ट्री के उनके कईं दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया। हालाँकि विराट ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक प्यारी सिंपल और प्यारी सी पोस्ट शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक फोटो शेयर किया, जिसमे दोनों एक लेक के किनारे बैठकर सनसेट एन्जॉय करते हुए नज़र आ रहे है। और पीछे एक प्यारा सा स्लो म्यूज़िक सुनाई दे रहा है। और इस वीडियो से अंदाज़ लगाया जा सकता है के अनुष्का के हबी ने उनके खास दिन को और भी ज़्यादा ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यहाँ देखें वीडियो-

सिर्फ इतना ही नहीं, एक सोर्स ने ये भी बताया के विराट ने अनुष्का के लिए एक रोमांटिक डिनर प्लान करके रखा था।

सोर्स ने ये भी बताया-

उनपर हर वक़्त बहुत ज़्यादा अटेंशन रहता है, इसलिए उन्होंने इस दिन को प्राइवेटली मानाने का सोचा है। वो एक दूसरे के साथ दिन बिताएंगे। आईपीएल से फ्री होने के बाद विराट ने अनुष्का के लिए एक इंटिमेट डिनर प्लान किया है। उन्होंने वेन्यू भी डिसाइड कर लिया है और खाना भी अनुष्का की पसंद का रखवाया है।

हाय! पति हो तो विराट जैसा, हैना?