परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपनी ख़ास दोस्त, सानिया मिर्ज़ा के साथ, नेहा धूपिया के शो, बीऍफ़ऍफ़ विद वोग में नज़र आईं। अगर आप ये शो देखते हैं, तो आपको पता होगा के इस शो में अलग अलग गेम सेग्मेंट्स होते हैं, उन्ही में से एक सेगमेंट में नेहा ने परी से पुछा, के उनके दोनों को-एक्टर्स, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से ज़्यादा अच्छा किसर कौन है। आपको बता दूँ के सिड और अर्जुन दोनों के साथ परी दो-दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं, और दोनों से ही उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

परी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा-

अर्जुन और मेरे बीच सच में बहुत ही अलग और अनोखा रिश्ता है। वो मुझे मैं जैसी हूँ वैसा ही रहने देता है। अर्जुन और सीड के बीच मैं अर्जुन का नाम लूंगी।

इतना ही नहीं, परी की बीएफ़एफ़ सानिया ने उनके बारे में एक बड़ा खुलासा भी किया। सानिया ने बताया के परिणीति बॉलीवुड के एक एक्टर को डेट कर चुकी हैं। हालाँकि अपनी बेस्ट फ्रेंड के राज़ को राज़ ही रखने के लिए, सानिया ने उस एक्टर का नाम नहीं बताया।

यहाँ देखिये वीडियो-

वैसे आपको क्या लगता है, परी ने किस एक्टर को डेट किया होगा?