शायद पिछले साल की ही बात है जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की खबरें पूरे इंटरनेट पे छा गयी थी, और तब से लेकर अभी तक उनका रिलेशनशिप लाइमलाइट में बना हुआ है। यहाँ तक की कुछ समय पहले ये भी खबरें आई थी के दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, हालाँकि दोनों ने हर बार इन अफवाहों से इंकार किया था।

जब भी अर्जुन और मलाइका की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पे आती थी, या दोनों में से कोई भी एक दूसरे के सोशल मीडिया पे कमेंट करता था, तो हम खुश हो जाते थे और ये सोचते थे के ये जल्द ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दें। देर से ही सही, लेकिन हम सभी की ये इच्छा पूरी हो चुकी है, क्योंकि मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिलेशनशिप को कर दिया है इंस्टाग्राम पे ऑफिशियल। नहीं यकीन हो रहा? मेरे पास सबूत है।

यहाँ देखिये मलाइका की पोस्ट-

दरअसल कल अर्जुन का बर्थडे था, और मलाइका ने उन्हें विश करते हुए ये प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।

इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालाँकि उस समय हमें पता नहीं था के ये कपल अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए, एक रोमांटिक हॉलिडे पे न्यू यॉर्क जा रहे हैं।

यहाँ देखिये उनकी एयरपोर्ट की तसवीरें-

Malaika Arora, Arjun Kapoor
Malaika Arora, Arjun Kapoor
Malaika Arora, Arjun Kapoor
Malaika Arora, Arjun Kapoor
Malaika Arora, Arjun Kapoor
Malaika Arora, Arjun Kapoor

मुझे तो अर्जुन और मलाइका की जोड़ी बहुत पसंद है, और आपको?