MissMalini logo
अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने उन्हें घुटनों पे बैठकर किया प्रोपोज़, यहाँ देखिये तस्वीर

अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने उन्हें घुटनों पे बैठकर किया प्रोपोज़, यहाँ देखिये तस्वीर

Yashi Verma

2018 और 19 बॉलीवुड की तरह टैली टाउन में भी रहा है शादियों का मौसम, और अब लगता है एक और टीवी कपल के घर बजने वाली है शहनाई। मैं बात कर रही हूँ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की।

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे, उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। और अब लगता है वो अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पे ले जाने को तैयार है। ये बात और कोई नहीं बल्कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स बता रहे हैं। दरअसल अंकिता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पे कुछ तसवीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में विक्की उन्हें घुटनों पे बैठकर प्रोपोज़ कर रहे हैं।

यहाँ देखिये तस्वीर-

उनके प्रपोज़ल का जवाब अंकिता ने अपने कैप्शन में दिया है। अंकिता ने मज़ाक में लिखा है “आय विल थिंक अबाउट इट”।

यहाँ देखिये –

इसके साथ ही अंकिता ने विक्की के साथ और भी मस्तीभरी तसवीर शेयर की है।

यहाँ देखिये –

हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने ये कन्फर्म किया था के वो प्यार में हैं। अपनी शादी के बारे में पूछे जाने पर अंकिता ने कहा के वह अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन जब भी ऐसा होता है वह ज़रूर अनाउंस करेंगी।

वैसे आपका क्या कहना है अंकिता और विक्की की जोड़ी के बारे में?