MissMalini logo
एक्टर विवेक दाहिया को किया गया हॉस्पिटल में एडमिट, जानिये क्या है वजह

एक्टर विवेक दाहिया को किया गया हॉस्पिटल में एडमिट, जानिये क्या है वजह

Yashi Verma

पॉपुलर शोज़ ‘कवच’ और ‘क़यामत की रात’ से सबका दिल जीतने वाले विवेक दाहिया को हाल ही में हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। टैली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, विवेक को पेट दर्द की वजह से हॉस्पिटल लेजाया गया और वहाँ जाकर पता चला के उनके लिवर में सूजन है।

आपको बता दूँ, विवेक और उनकी बेटर हाफ दिव्यांका त्रिपाठी ने नच बलिये 8 जीता था, और नच के नए सीज़न के ग्रैंड प्रीमियर में वो एक स्पेशल परफॉरमेंस देने वाले थे और होस्ट भी करने वाले थे, हालाँकि अब विवेक की तबियत की वजह से वह ये नहीं कर पाएंगे।

काम की बात करें तो कुछ ही समय पहले ऐसी खबरें आई थी के विवेक, बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉपुलर शो नागिन के चौथे पार्ट में नज़र आ सकते हैं।

खैर, वो सब तो बाद में, फ़िलहाल तो हम यही चाहते हैं के विवेक जल्दी से ठीक हो जाएँ।

CREDIT – Tellychakkar.com