ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, जिस चीज़ का हमें इतने दिनों से बेसब्री से इंतज़ार था, आज वो चीज़ पता चल ही गयी। मैं बात कर रही हूँ वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की लोकेशन की। वरुण और नताशा की दिसंबर वेडिंग की अफवाहें काफी दिनों से आ रही है, और अब ऐसा लग रहा है के ये जोड़ी इस साल शादी के बंधन में बंध ही जाएगी। हमारे करीबी सूत्र ने खुलासा किया है के वो इंडिया में तो शादी करेंगे लेकिन मुंबई में नहीं।

Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)
Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)

हमारे सोर्स ने बताया-

वरुण और नताशा इस साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। शादी मुंबई में नहीं बल्कि जयपुर में होगी।

हाय! लगता है ये भी बहुत ही रॉयल वेडिंग होने वाली है, और मैं वरुण और नताशा की वेडिंग पिक्चर्स देखने के लिए अभी से बहुत एक्साइटेड हूँ।

Varun Dhawan, Natasha Dalal (Source : Instagram - @varundvn)
Varun Dhawan, Natasha Dalal (Source : Instagram – @varundvn)

वरुण और नताशा सालों से एक स्ट्रांग रिलेशनशिप में हैं। हालाँकि उन्होंने कुछ ही समय पहले अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। कलंक एक्टर ने करण जोहर के चैट शो, कॉफी विद करण पर कहा था कि वह नताशा से ही शादी करेंगे। इतना ही नहीं, एक मैगज़ीन के साथ इंटरव्यू में भी उन्होंने ने कहा था कि उनका रिलेशन बहुत डीप है और वे एक दूसरे के लिए परिवार की तरह हैं। सोशल मीडिया पर भी वरुण, नताशा के साथ फोटो शेयर करने से नहीं कतराते हैं।

इस खबर ने मेरा तो दिन बना दिया, आपका क्या कहना है?