Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya)
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya)

टेलीविज़न के पावर कपल दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और विवेक दाहिया की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। सीरियल ‘ये है मोहब्बतें‘ में फैंस की बनाई हुई जोड़ी को कब असल ज़िन्दगी में प्यार हो गया पता ही नहीं चला। दिव्यांका और विवेक, 7 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे, और उसके बाद से ही ये टीवी के फेवरेट कपल बन गए।

इस साल, दोनों अपनी शादी की सालगिरह के पहले मकाउ में छुट्टियाँ मानकर आए। लेकिन जैसे ही वो वापस लौटे, विवेक की तबियत ख़राब हो गयी और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। उन्हें पेट दर्द की वजह से हॉस्पिटल लेजाया गया था, पर वहाँ जाकर पता चला के उनके लिवर में सूजन है।

ट्रीटमेंट से विवेक अब धीरे धीरे बेहतर हो रहे हैं। जैसा की सभी जानते हैं आज दिवेक की वेडिंग एनिवर्सरी है, और इस दिन को ख़ास मानाने के लिए उनकी फैमिली ने कोई कसर नहीं छोड़ी, और उनकी एनिवर्सरी हॉस्पिटल में ही मनाई। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पे अपनी अनोखी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ तसवीरें शेयर की।

यहाँ देखिये-

विवेक के पेरेंट्स और उनकी बहन, कपल को सरप्राइज़ करने के लिए उनसे मिलने पहुँचे, और उनके साथ जश्न मनाया। उन्होंने दिवेक से हॉस्पिटल बेड पे केक कटवाया और सभी ने साथ में तसवीरें ली।

आपको बता दूँ, विवेक और उनकी बेटर हाफ दिव्यांका त्रिपाठी ने नच बलिये 8 जीता था, और नच के नए सीज़न के ग्रैंड प्रीमियर में वो एक स्पेशल परफॉरमेंस देने वाले थे और होस्ट भी करने वाले थे, हालाँकि अब विवेक की तबियत की वजह से वह ये नहीं कर पाएंगे।

हैप्पी एनिवर्सरी विवेक एंड दिव्यांका।