रोडीज़ के कंटेस्टेंट और स्प्लिट्सविला 10 के विनर बसीर अली को तो आप जानते ही होंगे। रोडीज़ से लेकर स्प्लिट्सविला तक, बसीर ने काफी लम्बा सफर तय किया है, और इस सफर में उनकी लव लाइफ, कईं बार सुर्ख़ियों में आई है। रोडीज़ के दौरान उनका नाम उनकी को-कंटेस्टेंट संयुक्ता हेगड़े से जुड़ा था( जो स्प्लिट्सविला 11 की कंटेस्टेंट थी), और स्प्लिट्सविला के दौरान, बसीर का कनेक्शन नैना सिंह के साथ था, जो शो के साथ साथ ख़त्म हो गया। लेकिन अब लगता है बसीर को अपनी सोलमेट मिल चुकी है, जिसका नाम स्टेस पोनॉमरेव है।

बसीर ने स्टेस के साथ एक फोटो शेयर किया, और लिखा – “मेरी स्माइल बताती है के मैं तुमसे मिलकर कितना खुश हूँ”

यहाँ देखिये पोस्ट-

https://www.instagram.com/p/BzplUZnBkh3/

दोनों साथ में कितने खुश लग रहे हैं ना? वैसे आपको बता दूँ, स्टेस एक मॉडल है जो फ़िलहाल इंडिया में रह रही है। और ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं और इंस्टा स्टोरी डालते हैं।

यहाँ देखिये-

Baseer Ali and girlfriend Stayce Ponomareva (Source: Instagram | @stayce_ponomoreva)
Baseer Ali and girlfriend Stayce Ponomareva (Source: Instagram | @stayce_ponomoreva)
Baseer Ali and girlfriend Stayce Ponomareva (Source: Instagram | @baseer_bob)
Baseer Ali and girlfriend Stayce Ponomareva (Source: Instagram | @baseer_bob)

वैसे आपको बता दूँ, बसीर की एक्स, संयुक्त की भी ज़िन्दगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। रियलिटी टीवी स्टार, संयुक्ता को क्रिस सायर नामक जर्मन शख्स में अपना प्यार मिल गया है। और हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पे क्रिस के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें उनकी मोहब्बत साफ़ नज़र आ रही है।

किसी ने सही कहा है, प्यार एक से ज़्यादा बार हो सकता है, और बसीर अली और संयुक्ता इसका बहुत अच्छा एक्साम्पल हैं।