MissMalini logo
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने दिया बेटे को जन्म

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने दिया बेटे को जन्म

Yashi Verma
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades (Source: Instagram | @rampal72)

भले ही मुंबई में कड़की धूप हो, लेकिन अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के घर हुई है खुशियों की बारात, क्योंकि गैब्रिएला ने दिया है बेटे को जन्म। और इसलिए आज का दिन इस कपल के लिए है। रिपोर्ट्स की मानें तो जेपी दत्ता की बेटी, निकिता दत्ता ने अपने ट्विटर के थ्रू ये बात कन्फर्म की है।

यहाँ देखिये उनका ट्वीट-

गैब्रिएला को बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और अर्जुन उनके साथ ही थे। गैब्रिएला के मम्मी पापा भी कल साउथ अफ्रीका से आ गए थे। यहाँ तक ​​कि अर्जुन की बेटियाँ, मायरा रामपाल और महिका रामपाल (पहली बीवी मेहर जेसिया के साथ उनकी बेटी) भी जल्द ही हॉस्पिटल पहुँच गए।

यहाँ देखिये-

https://www.instagram.com/p/B0BGpdPnU9t/?utm_source=ig_embed

अर्जुन और गैब्रिएला ने अप्रैल में, बहुत ही प्यारे से पोस्ट के साथ अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी।

यहाँ देखिये वो पोस्ट-

अर्जुन और गैब्रिएला, आपको आपकी ज़िन्दगी के इस नए पड़ाव के लिये बहुत बहुत शुभकामनाएँ।