कुछ ही दिन पहले हमने आपको बताया था के बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने बेटे को जन्म दिया है। गैब्रिएला को बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और अर्जुन उनके साथ ही थे। गैब्रिएला के मम्मी पापा भी साउथ अफ्रीका से आ गए थे। यहाँ तक ​​कि अर्जुन की बेटियाँ, मायरा रामपाल और महिका रामपाल (पहली बीवी मेहर जेसिया के साथ उनकी बेटी) भी जल्द ही हॉस्पिटल पहुँच गए थे। उसके कुछ ही देर बाद हमें ये खबर मिल गयी थी के गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है।

और अब न्यू मॉमी ने अपने बेटे और उसके पापा का ये फोटो शेयर किया है। हालाँकि हमें इस तस्वीर में बच्चे का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन गैब्रिएला ने इस तस्वीर के ज़रिये अपने लिटिल एंजल की एक पहली झलक दे दी है।

यहां देखिये-

Arjun Rampal with his newborn son (Source: Instagram | @gabriellademetriades)
Arjun Rampal with his newborn son (Source: Instagram | @gabriellademetriades)

हाय! कितनी प्यारी तस्वीर है ना?

इतना ही नहीं, गैब्रिएला ने अपने नए लुक की भी तस्वीर शेयर की।

यहाँ देखिये-

Gabriella Demetriades (Source: Instagram | @gabriellademetriades)
Gabriella Demetriades (Source: Instagram | @gabriellademetriades)

गैब्रिएला इस नए लुक में कितनी फ्रेश लग रही हैं ना!

वैसे अर्जुन और गैब्रिएला, आपको आपकी ज़िन्दगी के इस नए पड़ाव के लिये बहुत बहुत शुभकामनाएँ।