मुंबई में बारिश के साथ-साथ एक सेलिब्रिटी कपल के घर भी हुई है खुशियों की बारिश। मैं बात कर रही हूँ ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका कलंत्री और विकास कलंत्री की। प्रियंका ने आज बेबी बॉय को जन्म दिया है। और न्यू मॉमी और पापा के साथ साथ उनके इंडस्ट्री के दोस्तों की भी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।

विकास ने अपने इंस्टाग्राम पे एक प्यारी सी पोस्ट करके हम सभी को इस बात की खुशखबरी दी। और जैसे ही उन्होंने ये खुशखबरी शेयर की, इंस्डस्ट्री के उनके सभी दोस्त उन्हें शुभकामनाएँ देने लगे। उन्होंने प्रियंका और अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा – ” हमारे घर बेबी बॉय हुआ है। माँ और बेटा दोनों हैल्थी हैं। ये फीलिंग बहुत अलग है और हम बहुत एक्साइटेड हैं।”

यहाँ देखिये उनकी पोस्ट-

प्रियंका ने 30 अप्रैल को अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी, और तभी से वो अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं, और इस बात का सबूत है उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स।

यहाँ देखिये उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स-

हाय! कितने प्यारे फोटोज़ हैं? प्रियंका के चेहरे पे माँ बनने की ख़ुशी साफ़ झलक रही है, हैना?

कॉंग्रैच्युलेशन्स विकास एंड प्रियंका , स्लीपलेस नाईट्स और यादगार लम्हों के लिये तैयार हो जाईये💝👶