https://www.instagram.com/p/BziUxtSFBRk/
टीवी एक्टर बरुण सोबती और उनकी वाइफ पश्मीन मंचन्दाना के घर खुशियाँ ही खुशियाँ छाई हुई है, क्योंकि उनके घर आया है एक नन्हा सदस्य। कुछ ही समय पहले हमने आपको बताया था के पश्मीन ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, और नई मॉमी और डैडी ने अपनी नन्ही परी का नाम सिफ़त रखा है।
बरुण ने बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में बताया न के अपनी बेटी के आने से वो बहुत ज़्यादा खुश हैं और वो इस ख़ुशी को लफ़्ज़ों में बयां नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया था के उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिफ़त रखा है, जिसका मतलब तारीफ या प्रशंसा होता है।

बरुण ने अपनी ख़ुशी तो ज़ाहिर कर दी ही, लेकिन हमें उनकी और पश्मीन की नन्ही परी को देखने का बेसब्री से इंतज़ार था। और अब हमें सिफ़त की पहली झलक मिल ही गयी।
यहाँ देखिये तस्वीर-
https://www.instagram.com/p/B0dj0Gslw3L/
हाय! कितनी प्यारी तस्वीर है ना?
वैसे आपको बता दूँ, बरूण और पश्मीन 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी प्रेगनेंसी की खबर ने हम सभी को बहुत खुश कर दिया था। और ये खुशखबरी हमें और किसीने नहीं, बल्कि बरूण की क्लोज़ फ्रेंड और को-स्टार सनाया ईरानी ने दी थी।
वैसे, पापा बरूण और उनकी नन्ही परी की ये तस्वीर आपको कैसी लगी? कमैंट्स में मुझे बताइये।