प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी टीवी टाउन की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। रियलिटी शो, बिगबॉस में शुरू हुआ एक तरफ़ा प्यार कब रियल में भी दोनों तरफ की मोहब्बत बन गया पता ही नहीं चला। और फिर प्रिंस और युविका 12 अक्टूबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।

आपको बता दूँ, इनकी ग्रैंड शादी और शादी के प्यारे प्यारे वीडियोज़ और फोटोज़ किसी सपने से कम नहीं है। और युविका अपनी शादी के दिन बिलकुल परी की तरह दिख रही थी। – यहाँ देखिये युविका की प्यारी तसवीरें

Prince Narula and Yuvika Chaudhary (Source: Instagram | @princenarula)
Prince Narula and Yuvika Chaudhary (Source: Instagram | @princenarula)

लव बर्ड्स प्रिंस और युविका हमें हमेशा ही मेजर कपल गोल्स देते हैं। और एक बार फिर उन्होंने अपने प्यार से हमारा दिल जीत लिया। दरअसल आज, यानी 2 अगस्त को युविका का बर्थडे है, और अपनी वाइफ के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए प्रिंस ने कोई कसार नहीं छोड़ी।

Prince Narula and Yuvika Chaudhary (Source: Instagram | @yuvikachaudhary)
Prince Narula and Yuvika Chaudhary (Source: Instagram | @yuvikachaudhary)

सरप्राइज़ बर्थडे पार्टी प्लान करने से लेकर बलून डेकोरेशन, फ्रेंड्स को इन्वाइट करने और खूबसूरत केक चुनने तक प्रिंस ने सब कुछ खुद किया, और अपनी प्रिंसेस के शादी के बाद के पहले बर्थडे को कुछ ज़्यादा ही ख़ास बना दिया। लेकिन अगर आपको लगता है के बर्थडे के लिए बस इतना ही था तो आप गलत हैं, क्योंकि इस प्यारी सी पार्टी के अलावा प्रिंस ने युविका को 2 खूबसूरत पेंडेंट सेट भी दिए हैं।

यहाँ देखिये वीडियोज़-

https://www.instagram.com/p/B0qHIxQnB9D/

https://www.instagram.com/p/B0qHOi7n4Fv/

https://www.instagram.com/p/B0qHVApHm5p/

हाय! कितने प्यारे हैं ना ये दोनों?

हैप्पी हैप्पी बर्थडे युविका! आपकी और प्रिंस की जोड़ी को किसीकी नज़र ना लगे!