Amy Jackson and fiance George Panayiotou (Source: Instagram | @iamamyjackson)
Amy Jackson and fiance George Panayiotou (Source: Instagram | @iamamyjackson)

जहाँ साल 2018 खुशियों की शहनाइयों का मौसम रहा था, वहीँ साल 2019 खुशियों की किलकारियों का सीज़न रहा है। इस साल कईं सेलेब्रिटीज़ के घर नन्हा सदस्य आया। और अब जो एक्ट्रेस माँ बनने वाली हैं वो हैं एमी जैक्सन

हाल ही में एमी का बेबी शावर हुआ, जिसमे वो किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उनकी क्लोज फ्रेंड और ज्वेलरी डिज़ाइनर, रोज़ी फ़ोर्टेस्क्यू ने एमी की गोदभराई की कुछ तसवीरें शेयर की।

यहाँ देखिये तस्वीर-

कितनी प्यारी लग रही है ना एमी?

जिन्हे नहीं पता है उन्हें बता दूँ के एमी ने न्यू ईयर 2019 पर अपने बॉयफ्रेंड, जॉर्ज पनायीओटो से सगाई कर ली थी। और अपनी इंगेजमेंट की खुशखबरी देने के लिए एमी ने अपने सोशल मीडिया पे एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमे उन्होंने के खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग पहन रखी थी।

यहाँ देखिये उनकी तस्वीर-

इसके कुछ ही महिनों बाद प्रेगनेंसी की खुशखबरी देते हुए एमी ने अपनी और जॉर्ज की एक और प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका बेबी बम्प भी दिख रहा था।

यहाँ देखिये-

अपने बेबी शावर में कितनी प्यारी लग रही है ना एमी?