Anita Hassanandani & Rohit Reddy
Anita Hassanandani & Rohit Reddy

अनिता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी, टैली टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। हालाँकि रोहित इंडस्ट्री से नहीं है लेकिन अनिता के फैंस और पूरी टीवी इंडस्ट्री रोहित को भी उतना ही प्यार देते हैं जितना अनिता को देते हैं। ये जोड़ी अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते हुए अक्सर अपने प्यारे प्यारे फोटोज़ शेयर करते रहते हैं। वैसे, ये तो हुई अभी की बात, क्या आपको पता है अनिता और रोहित के बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई? मैं बताती हूँ।

हाल ही में एक लीडिंग डेली से साथ बातचीत में रोहित ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया।

उन्होंने बताया-

एक दिन मैंने अनिता को पब के बाहर देखा, वह अपनी कार का इंतज़ार कर रही थी, और मैंने उसे अप्रोच करने का फैसला किया। मैं एक हीरो की तरह गया और कॉर्नी लाइनें बोली, जिससे वह हैरान रह गयी। ये एक छोटी सी मुलाकात थी|

रोहित ने पहला कदम बढ़ाया, जिसके बाद मैसेजेस और चैट का सिलसिला शुरू हो गया। अपनी पहली मुलाकात के बाद दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिये हुई। अनिता, रोहित के फिज़ीक और डिंपल वाली स्माइल से इम्प्रेस हुई थी। काफी समय तक एक दूसरे से बात करने के बाद दोनों को एहसास हुआ की उनके बीच एक दूसरे को पसंद करने के अलावा भी कुछ है। जिसके बाद रोहित ने पहला बड़ा कदम उठाया।

उन्होंने कहा-

मैं अनिता से शादी करना चाहता था तो मैंने उसकी मॉम को अप्रोच किया, वो बहुत कम बोलती हैं लेकिन उन्हें हमारे रिलेशनशिप से कोई परेशानी नहीं थी। अनिता के फ्रेंड्स बहुत सपोर्टिव थे और अनिता खुद किसी एंजल से कम नहीं थी।

बस फिर क्या था, अक्टूबर 2013 में रोहित और अनिता गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। वैसे आपको बता दूँ, ये प्यारी सी जोड़ी फ़िलहाल नच बलिये में कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आ रही है। और उनकी परफॉरमेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

रोहित और अनिता की इस प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में आपका क्या कहना है?