Priyanka Chopra & Nick Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra & Nick Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड और रॉयल वेडिंग्स में से एक रही है। दोनों ने जोधपुर में शादी की थी, और हालाँकि उनकी शादी को एक साल होने वाला है, लेकिन उनकी रॉयल वेडिंग, और खूबसूरत तस्वीरों के चर्चे अभी तक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में चल रहे हैं। निकयांका की शादी के बाद से ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और उनका रोमांस हम सभी को रिलेशनशिप गोल्स दे रहा है। और जिस तरह से निक जीजू प्रियंका को देखते है, उफ्फ, उनका वो अंदाज़ तो हमेशा ही हम सभी का दिल जीत लेता है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra and Nick Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

और अब एक और बार निक के प्यारे से अंदाज़ ने हम सभी का दिल जीत लिया है। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट में, प्रियंका के लिए निक के एक प्यारे से इशारे ने सभी फैंस को दीवाना बना दिया। दरअसल, निक जो स्टेज पर गाना गा रहे थे, उन्होंने अपनी वाइफ प्रियंका को ऑडियंस में चीयर करते हुए देखा, और उन्हें फ्लाइंग किस दी। इतना ही नहीं, निक ने प्रियंका को इशारों में ‘आय लव यू’ भी कहा।

यहाँ देखिये वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B1UlzG9lDcX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

हाय! कितने क्यूट है ना ये दोनों?