Varun Dhawan and Natasha Dalal (Source: Instagram | @varundvn)
Varun Dhawan and Natasha Dalal (Source: Instagram | @varundvn)

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें काफी समय से आ रही हैं। कभी कहा जा रहा है ये जोड़ी 2019 में शादी करेगी तो कभी 2020 की बात हो रही है। और अब इनकी शादी के बारे में हमें एक और खबर मिली है। कुछ ही दिनों पहले ये कहा जा रहा था के वरुण और नताशा जयपुर में शादी करेंगे, लेकिन अब खबर आई है के ये जोड़ी इंडिया में शादी नहीं करेगी। इसके साथ ही ये भी पता चला है के वरुण और नताशा की शादी एक ग्रैंड बॉलीवुड वेडिंग की तरह होगी।

Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)
Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण और नताशा से क्लोज एक सोर्स ने बताया के ये दोनों लव बर्ड्स फुकेट या बाली में शादी करने का प्लान कर रहे हैं।

सोर्स ने कहा-

वरुण और नताशा एक्ज़ॉटिक डेस्टिनेशन पे ग्रैंड बॉलीवुड वेडिंग प्लान कर रहे हैं। दूल्हा दुल्हन की सहमति से परिवारों ने दो डेस्टिनेशन डिसाइड किये हैं – बाली और फुकेट। वरुण और नताशा को पंजाबी वेडिंग चाहिए और बीच डेस्टिनेशन उनकी शादी में चार चाँद लगा देगी। एक बार लोकेशन फाइनल हो जाए तो दोनों परिवार 2020 वेडिंग की तैयारियाँ शुरु कर देंगे।

है ना कितनी एक्साइटिंग न्यूज़?