हिंदुस्तानी त्योहारों की बात ही अलग होती है, नाच गाने से लेकर शानदार कपड़े और लज़ीज़ खाने तक, हर चीज़ त्योहारों को बहुत ख़ास बना देती है। और अभी जिस त्यौहार के रंग में लोग डूबे हुए हैं, वो है गणेश चतुर्थी। बात करें गणेश चतुर्थी की, तो मुंबई में गणेश जी का स्वागत और विदाई दोनों की धूम धाम से होती है। और जैसा की हम सभी जानते हैं के मुंबई एंटरटेनमेंट का शहर है, तो मुंबई के आम लोगों की तरह हमारे टेलीविज़न और बॉलीवुड इंडस्ट्री भी गणेश चतुर्थी पूरी श्रद्धा भक्ति और धूम धाम से मनाते हैं।
पॉपुलर टीवी शो, ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम भी श्रद्धा के साथ बप्पा को लेकर आए, और कल उन्हें नाचते गाते हुए इस वादे के साथ विदा किया, के बप्पा अगली बार जल्दी आना। शो की पूरी टीम विसर्जन के लिए मौजूद थी, इतना ही नहीं, शिवांगी जोशी उर्फ़ नायरा ने तो ढोल भी बजाय। और पूरी कास्ट ने जमकर डांस भी किया।
यहाँ देखिये वीडियो –
https://www.instagram.com/p/B2LmuhEDPVY/
https://www.instagram.com/p/B2LmbDhjl73/
https://www.instagram.com/p/B2LmPk9jfm3/
वैसे आपको बता दूँ, ये रिश्ता क्या कहलाता है के 3000 एपिसोड्स पूरे होने वाले हैं, जिसके लिए पूरी टीम बहुत ज़्यादा एक्साइटेड है।
आपका क्या कहना है इस बारे में, कमैंट्स में मुझे बताइये।