Taimur Ali Khan
Taimur Ali Khan

चाहे वीकेंड के बाद की उदासी हो, या कोई बोरिंग दिन हो, एक चीज़ जिसे सोशल मीडिया पर देखकर सभी का दिन बन जाता है, वो है तैमूर अली खान के फोटोज़ और वीडियोज़। तैमूर की क्यूटनेस के चर्चे पूरे बॉलीवुड में है। उनका पापाराज़ी को देखकर मुस्कुराना हो, या वेव करना हो या फिर हाय या बाय बोलना हो, टिम की हर बात हमारा दिल जीत लेती है। और आज कल तो छोटे नवाब गाना भी गाने लगे हैं। जी हाँ आपने सही पढ़ा, तैमूर गाना गाने लगे हैं।

https://www.instagram.com/p/B1KHKu7g915/

आपको बता दूँ,  पिछले साल की तरह इस साल भी कपूर फैमिली ने रीमा जैन के घर पर गणेश चतुर्थी मनाई, जहाँ करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, बबिता, हीरू जोहर, अरमान जैन, कियान राज कपूर, रूही जोहर, यश जोहर और हमारे नन्हे टिम मौजूद थे। और इन सब में बप्पा के होने की सबसे ज़्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिली छोटे नवाब में।

Taimur Ali Khan, Kiaan Raj Kapoor, Armaan Jain, Roohi Johar, (Source: Instagram | @taimuralikhan16)
Taimur Ali Khan, Kiaan Raj Kapoor, Armaan Jain, Roohi Johar, (Source: Instagram | @taimuralikhan16)

दरअसल, करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पे गणपति सेलिब्रेशन की कुछ झलकियाँ दी, जिसमें मामू अरमान ‘गणपति बप्पा मोरया’ बोल रहे हैं, और भांजे तैमूर उनके पीछे ‘मंगल मूर्ति मोरया’ बोल रहे हैं। और सच कहूँ तो तैमूर के इस वीडियो ने हमारा दिन बना दिया।

यहाँ देखिये झलकियाँ-

https://www.instagram.com/p/B2Oddk1gC7E/

https://www.instagram.com/p/B2OdYdBgHFy/

हाय! कितना प्यारा वीडियो है ना? कहा था न दिल जीत लेगा।