Sandeep Sejwal, Pooja Banerjee, (Source: Instagram | @poojabanerjee)
Sandeep Sejwal, Pooja Banerjee, (Source: Instagram | @poojabanerjee)

कुछ ही दिन पहले हमने आपको बताया था के कसौटी ज़िन्दगी की निवेदिता उर्फ़ पूजा बैनर्जी और उनके हस्बैंड संदीप सेजवाल नच बलिए 9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नज़र आने वाले हैं। पूजा और संदीप को एंट्री लिए 1 हफ्ता ही हुआ था, और उन्हें अभी से  शो से एक्सिट करना पड़ा। और इसकी वजह है पूजा को लगी चोट। दरअसल पूजा रिहर्सल के दौरार स्लिप हो गयी और उन्हें सीरियस इंजुरी हो गयी।

पूजा के बलिए संदीप ने बताया के उन्हें कैसे चोट लगी।

संदीप ने कहा-

डांस के दौरान पूजा को मेरे कंधे पर खड़े होकर पीछे गिरना था, और हमारे कोरियोग्राफर उसे पकड़ने वाले थे। लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो करीब 10 फ़ीट से अपने हाथ के बल स्लिप हो गयी। इसका इम्पैक्ट इतना ज़्यादा पड़ा के उसके दोनों हाथ में इंजुरी हो गयी। उसकी राइट कलाई फ्रैक्चर हो गयी, लेफ्ट एल्बो बोन में भी क्रैक आ गया और लेफ्ट पैर में भी चोट लग गयी। वो अभी कास्ट में है और डॉक्टर सर्जरी करने से पहले सूजन कम होने का वेट कर रहे हैं, जो आज होने वाली है। वो कम से कम एक वीक तक हॉस्पिटल में एडमिट रहेगी। चूँकि शो कपल्स के बारे में है इसलिए मुझे नहीं लगता हम आगे परफॉर्म करेंगे। और इसलिए हम बाहर हो रहे हैं।

Pooja Banerjee
Pooja Banerjee

शो तो होते रहेंगे, हम तो बस ये चाहते हैं के पूजा जल्दी ठीक हो जाए।