MissMalini logo
आलिया भट्ट ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन कपूर की बर्थडे पार्टी में किया रणबीर कपूर को हग

आलिया भट्ट ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन कपूर की बर्थडे पार्टी में किया रणबीर कपूर को हग

Yashi Verma
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (Source: Instagram | @aliaabhatt)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। ये उन जोड़ियों में से है जो हमें मेजर कपल गोल्स देते हैं। फिर चाहे इनका हर इवेंट में साथ में पहुँचना हो या फिर साथ में हॉलिडे पे जाना हो। वैसे आपको बता दूँ, हमारे प्यारे राकेट सिंह और उनकी लेडी लव पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाँकि शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाने की बहुत कोशिश की थी, पर ऐसा हो नहीं पाया।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

बात करें इनकी केमिस्ट्री की तो, रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री दोनों की आँखों में ही नज़र आ जाती है, जिस तरह से ये एक दूसरे को देखते हैं, और जिस तरह से मुस्कुराते हैं, उफ्फ, प्यार ही प्यार नज़र आता है। और इन लव बर्ड्स की ये केमिस्ट्री हमें हाल ही में नज़र आई आलिया की बेस्ट फ्रेंड, आकांशा रंजन कपूर की बर्थडे पार्टी में।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor (Source: Instagram | @neetu54)

दरअसल, आज आकांशा का बर्थडे है और कल शाम उन्होंने अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी की कईं तसवीरें बाहर आई है, लेकिन सब तस्वीरों में से एक तस्वीर ने हमारा सबसे ज़्यादा ध्यान आकर्षित किया । ये तस्वीर आकांशा की बहन अनुष्का रंजन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पे पोस्ट की थी, और इस तस्वीर में आलिया ने बड़े प्यार से रणबीर को हग किया हुआ था। इस तस्वीर में रणबीर और आलिया के साथ आदित्य सील, आकांशा और अनुष्का भी थे।

यहाँ देखिये तस्वीर-

हाय! कितने प्यारे लग रहे हैं ना दोनों?

बात करें काम की, तो आलिया और रणबीर, अयान मुख़र्जी की मच अवेटेड फिल्म ब्रम्हास्त्र में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय जैसे बेहतरीन सितारे भी नज़र आएँगे।