हमारी तरह बॉलीवुड और टेलीविज़न के सितारे भी हर त्यौहार धूम धाम से मानते हैं, फिर चाहे वो दिवाली हो, होली हो या ईद हो। कल करवाचौथ का त्यौहार था, जिसमे हिन्दू लेडीज़ अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, और शाम को चाँद की पूजा करके ही पानी पीती हैं। इस त्यौहार पर सारी लेडीज़ बहुत खूबसूरत अंदाज़ में तैयार होती हैं, और अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ त्यौहार मानती हैं।

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस, जैसे अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, मीरा राजपूत, दिव्यांका त्रिपाठी, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बासु, सोनाली बेंद्रे सहित कईं एक्टेसेस ने भी अपने पतियों के लिए उपवास रखा, और रेडी होकर चाँद की पूजा की।

यहाँ देखिये तसवीरें-

जहाँ सारी पत्नियों ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा था, वहीं हमारे आयुष्मान खुराना ने अपनी वाइफ ताहिरा कश्यप के लिए फ़ास्ट रखा। ताहिरा एक इवेंट के लिए दुबई में थी, इसलिए आयुष्मान ने वीडियो कॉल पर अपना फ़ास्ट खोला। कितने प्यारे हैं ना ये दोनों?

यहाँ देखिये-

बॉलीवुड और टेलीविज़न की और ख़बरों के लिए बने रहिये हमारे साथ।