Malaika Arora, Arjun Kapoor, (Source: Instagram | @indian_celebrities_)
Malaika Arora, Arjun Kapoor, (Source: Instagram | @indian_celebrities_)

2019 की ही बात है जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की डेटिंग की खबरें पूरे इंटरनेट पे छा गयी थी, और तब से लेकर अभी तक उनका रिलेशनशिप लाइमलाइट में बना हुआ है। यहाँ तक की कुछ समय पहले ये भी खबरें आई थी के दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, हालाँकि दोनों ने हर बार इन अफवाहों से इंकार किया है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora (Source: Instagram | @malaikaaroraofficial)
Arjun Kapoor and Malaika Arora (Source: Instagram | @malaikaaroraofficial)

अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल बनाने से पहले भी मलाइका और अर्जुन ने कभी भी अपने रिश्ते से इंकार नहीं किया था, और इसलिए, किसी के भी लिए इनका रिलेशनशिप सीक्रेट नहीं था। लेकिन फिर भी जब मलाइका ने अपनी और अर्जुन की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली, तो पूरे सोशल मीडिया पर धमाल मच गया था। और तब से लेकर अभी तक, जब भी इनकी कोई भी पिक्चर इंटरनेट पर आती है तो सभी फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है। और आज मैं इनके फैंस को एक और ख़ुशी देने वाली हूँ।

दरअसल, आज मलाइका का बर्थडे है, और अपनी लेडी लव के बर्थडे पर अर्जुन ने उन्हें विश करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

यहाँ देखिये-

हाय! कितने प्यारे लग रहे हैं ना ये दोनों साथ में!! कोई इन्हे काला टीका लगा दो, किसी की नज़र ना लगे।

हैप्पी हैप्पी बर्थडे मलाइका, वी लव यू।