दीपिका पादुकोण हिंदुस्तान की सबसे चहीती एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इनकी ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर लाइफ की छोटी छोटी अपडेट्स को लोग करीब से फॉलो करते हैं। डीपी ने पिछले साल रणवीर सिंह से शादी की थी, और तभी से लोग दीपिका को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। हम सभी की ये इच्छा भी पूरी होने वाली है, क्योंकि दीपिका जल्द ही मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक, और कबीर खान की फिल्म 83 में नज़र आने वाले हैं।

Deepika Padukone (Source: Instagram | @deepikapadukone)
Deepika Padukone (Source: Instagram | @deepikapadukone)

लेकिन वो कहते हैं ना, ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है, वैसे ही अब हमें दीपिका की एक और फिल्म देखने को मिलेगी। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और प्रोड्यूसर मधु मंतेना महाभारत पर एक फिल्म बनाने के लिए साथ आने वाले हैं। ये फिल्म द्रौपदी के पॉइंट ऑफ़ व्यू से होगी, और इसमें ना सिर्फ दीपिका द्रौपदी की भूमिका निभाएंगी, बल्कि वो इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करेंगी।

Deepika Padukone (Source: Instagram | @deepikapadukone)
Deepika Padukone (Source: Instagram | @deepikapadukone)

इस बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा-

हम सभी महाभारत को माइथोलॉजिकल कहानी के साथ साथ उसके सोशल-कल्चरल इन्फ्लुएंस के बारे में जानते हैं। हम लाइफ के कईं लेसंस इसी से लेते हैं। लेकिन जिस नैरेटिव को हम आमतौर पर जानते हैं, वो इसके आदमियों के नज़रिये से है। ये नया नज़रिया ना सिर्फ दिलचस्प होगा, बल्कि ज़रूरी भी होगा।

क्या आप दीपिका को द्रौपदी के रूप में देखने के लिए एक्साइटेड हैं?